गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने युवक को जेवर दोगुना करने का लालच देकर सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मेरठ के गंगानगर निवासी नमन चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह मेवाड़ इंस्टीट्यूट के पास वह बाइक टैक्सी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक दिल्ली जाने का रास्ता पूछने लगा। रास्ता बताने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़े, तभी दूसरा युवक वहां पहुंच गया। बातों में उलझाकर दोनों उन्हें कुछ दूर स्थित एक पार्क में ले गए। उन्हें जेवर दोगुने करने का झांसा दिया। बातों में उलझाकर उनकी सोने की अंगूठी और गले की चेन उतरवा ली। इन्हें लेकर बदमाश चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...