Ghaziabad News: जुआ खेल रहे पांच आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी मार्केट में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि कबाड़ी मार्केट में निगम पार्किंग के पास कुछ लोग रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से जुए में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के 52 पत्ते और 14 हजार रुपये भी मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.