गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। जीडीए प्रवर्तन अधिकारी अखिल मिश्रा ने बताया कि सचल दस्ते और पुलिस टीम के साथ गुरुवार को दस हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में राजबीर द्वारा विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में करीब 70 बाउंड्रीवाल, विद्युत पोल और सड़कों को ध्वस्त किया गया। दूसरी ओर टीम ने डीएलएफ की नवजीवन कॉलोनी में संतोष तिवारी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...