गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में 12 सौ प्रसुताओं को जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) का लाभ नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से महिलाओं के परिजन अस्पताल और स्वासथ्य केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। जनपद में महिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी समेत 16 स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवतियों के प्रसव किए जा रहे हैं। प्रसव के बाद प्रसुताओं जननी सुरक्षा योजना के तहत शहरी क्षेत्र में एक हजार और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये की पोषण सहायता राशि दी जाती है। जिले में अप्रैल से आठ सितंबर के बीच कुल 8960 महिलाओं की डिलीवरी हुई, जिनमें से 6879 महिलाओं के खातों में निर्धारित राशि भेजी जा चुकी है। वहीं 499 महिलाओं की केवाईसी न होने से उनका भुगतान अटका हुआ है, जबकि 393 महिलाओं की जानकारी पोर्टल पर दर्ज ही नहीं है। इस तरह...