गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जंक और फास्ट फूड की आदत से जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें मैम और सैम बच्चों को चिन्हित कर उपचार दे रही है। गंभीर बात यह है कि अधिकतर कुपोषित बच्चे झुग्गी-झोपड़ी इलाकों और मलिन बस्ती क्षेत्रों में मिले हैं। भागदौड़ की जिदंगी में माताएं अपने बच्चों को घर पर छोड़कर नौकरी पर चली जाती है। बच्चे पेट भरने के लिए पिज्जा, बर्गर, चिप्स, ममोज, चाउमीन समेत जंक फूड का सहारा ले रहे है। इसका नतीजा यह है कि बच्चे कुपोषित हो रहे है। बच्चों में दुबलापन, त्वचा का ढीला होना, अत्यधिक पतले हाथ-पैर, हड्डियां दिखना बच्चे में कुपोषण को दर्शाते हैं। कुपोषण से ग्रस्त बच्चे बार-बार बीमार पड़ता हैं। आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं द्वारा जनवरी से जुलाई 2026 तक ...