Ghaziabad News: जिले में दो बोयो इनपुट रिसोर्स सेंटर बनेंगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को जैविक खेती के लिए आसानी से संसाधन उपलब्ध कराने के लिए दो बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआइआरसी) बनाए जाएंगे। इन पर किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न जैविक उत्पाद मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही सेंटरों पर बीजामृत, जीवामृत और घनजीवामृत समेत अन्य जैविक तैयार किए जाएंगे। किसान इन केंद्र से खेती के लिए जैविक पदार्थ समेत फसलीय बीज सस्ती दरों पर ले सकेंगे。
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा जनपद में प्राकृतिक खेती के दायरे को बढ़ाने के लिए साथ ही प्राकृतिक खेती में किसानों की बढ़ती रुचि को देखते हुए दो बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग को शासन से लक्ष्य मिला है। जिसके बाद कृषि विभाग भूमि का चयन करने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.