Ghaziabad News: जिले में जर्जर भवनों की पहचान होगी, सभी निकायों को सर्वे के निर्देश
गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। बारिश के मौसम में जर्जर भवनों से होने वाले हादसों की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिलेभर में भवनों की पहचान कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर निगम, नगर पालिकाओं और संबंधित विभागों को व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य समय रहते खतरनाक भवनों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करना है, ताकि जनहानि की घटनाओं को रोका जा सके। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर सभी उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अपने-अपने क्षेत्रों में नगर निगम, नगर पालिका, विकास प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों से जर्जर भवनों की सूची प्राप्त करेंगे। इसके आधार पर भवनों का निरीक्षण कराया जाएगा और उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिन भवनों के गिरने का खतरा अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.