गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: - जिले में चार स्वास्थ्य इकाइयों पर लगेगी डायलिसिस यूनिट गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। गुर्दे के रोगियों की इलाज के लिए जिले में चार नए डायलिसिस केंद्र बनाएं जाएंगे। अभी तक केवल संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में ही मरीजों के लिए सरकारी स्तर पर डायलिसिस की सुविधा है। यहां भी रोजाना तीन शिफ्ट में केवल 60 मरीजों को ही इलाज मिल पा रहा है。

नई डायलिसिस इकाइयों की योजना शासन ने जिले में चार केंद्रों पर डायलिसिस यूनिट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। शासन से निर्देश के बाद 50 बेड अस्पताल लोनी, 50 बेड डूंडाहेड़ा अस्पताल, मुरादनगर और डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार-चार बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू करने की तैयारी है। डायलिसिस यूनिट की स्थापना...