Ghaziabad News: जिले के पांच हजार परिवारों में टीकाकरण चुनौती बना
गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले के पांच हजार परिवारों में बीमारियों की रोकथाम के लिए होने वाला टीकाकरण चुनौती बन गया है। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 25 हजार से ज्यादा बच्चों को डिप्थीरिया और टिटनेस तथा 35 सौ से ज्यादा बच्चों खसरे के टीके से छूटे हुए चिन्हित किए हैं। पिछले कुछ समय पहले गावी के सर्वे में पांच हजार परिवारों द्वारा टीकाकरण से परहेज की बात सामने आई थी। हालांकि सर्वे के बाद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में टीकाकरण के लिए मौलवी व अन्य गणमान्य लोगों का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी 25 हजार से ज्यादा बच्चे डिप्थीरिया और टिटनेस और 35 सौ से ज्यादा बच्चे खसरा टीकाकरण से छूटे हुए मिले हैं। इसको देखते हुए मंगलवार से 28 अगस्त तक संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.