Ghaziabad News: जिले की सीमाओं पर बाहरी जनपदों से आने वाली खाद्य सामग्रियों की जांच होगी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। दीवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में दूसरे जनपदों से बड़ी मात्रा में आने वाली खाद्य सामग्रियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए विभाग पांच टीमों का गठन कर,मिलावटखोरों पर नकेल कसने का काम करेगा। जिले की सीमाओं पर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। त्योहार के दौरान मिठाई, मावा, पनीर, दूध, घी, तेल, सूखे मेवे और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग मिलावटी या घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बाजार में खपाने का प्रयास करते हैं। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाहरी जनपदों से आने वाली खाद्य सामग्री की निगरानी पर जोर दिया है। विभाग की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.