गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-एक में साइबर शातिरों ने एक महिला के शॉपिंग साइट के खाते और ई-मेल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 1.62 लाख रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वैशाली सेक्टर-एक नीलपदम कुंज अपार्टमेंट निवासी सीमा श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि आठ अगस्त को उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 85 हजार रुपये और 78 हजार रुपये की दो स्थानांतरण हुए। उन्हें दोनों स्थानांतरण की जानकारी नहीं थी। उन्होंने किसी को कोई ओटीपी भी नहीं बताया। आरोप है कि उनके मेल पर ओटीपी आते हैं। साइबर ठगों ने अमेजन अकाउंट और ई-मेल हैक कर क्रेडिट कार्ड से रकम निकाली। बाद में रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने स...