Ghaziabad News: जालसाजों ने दो खातों से पौने दो लाख रुपये निकाले
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से 1.85 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब खातों से रकम निकलने की जानकारी हुई तो उसने तत्काल बैंक से खाते ब्लॉक कराए और साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रताप विहार की टीचर कॉलोनी में रहने वाले भगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। 12 अगस्त को उनके इंडियन बैंक के खाते से 50 हजार रुपये की निकासी हुई। इसके अगले दिन 13 अगस्त को इसी खाते से 95 हजार 800 रुपये और निकाल लिए गए। इस तरह इंडियन बैंक खाते से कुल 1.45 लाख रुपये की रकम अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर ली गई। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.