गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना पुलिस ने चिरोडी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद बंथला चिरोडी रोड पर जाम लगाने और हंगामा करने के मामले में तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार तीन युवकों ने बंथला चिरोड़ी रोड पर गांव निवासी सोनू को चाउमीन के ठेले के पास गोली मार दी थी। दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया था। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों व लोगों ने बंथला चिरोड़ी रोड पर जाम लगा दिया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सोनू की हत्या करने के लिए 12 घंटे किया था इंतजार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया था। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी र...