Ghaziabad News: जातिसूचक टिप्पणी करने का मुकदमा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। पवन विहार निवासी उर्मिला जाटव के मुताबिक, अंबेडकर भवन का निर्माण करीब चार महीने से हो रहा है। 31 अगस्त को वह भवन में मजदूरी कर रही थीं। इसी दौरान वार्ड-13 की सभासद प्रिया और उनके पति अनमोल वहां पहुंचे और कार्य रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए वहां से चले जाने को कहा। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.