गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। लोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दिल्ली-सहारनपुर रोड किनारे नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोनी में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर अशोक विहार कॉलोनी के सामने गुरुवार दोपहर बारिश के कारण जलभराव हो गया था। पानी हाईवे किनारे दुकानों तक पहुंच रहा था। इसी बीच रास्ते से पैदल जा रहा एक व्यक्ति नाले में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति नाले के ऊपर पड़ी स्लैब से गुजर रहा था। अचानक नाले में गिर गया। मौके पर मौजूद आलोक पवार नाम के व्यक्ति ने डायल 112 पर तुरंत फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाई। क्रेन के साथ दो लोग भी ...