Ghaziabad News: जर्जर मार्ग से स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं
गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी स्थित मोहन बाबा मंदिर के पास कुटी रोड पिछले करीब तीन साल से जर्जर हालत में पड़ा है। इससे स्थानीय लोगों को और पास ही स्थित स्कूल की छात्राओं को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जलभराव होने के कारण छात्राओं और स्थानीय लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंगलवार को गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन भी किया। भोपुरा डिफेंस कॉलोनी के सी ब्लॉक स्थित मोहन बाबा मंदिर के पास रास्ता करीब तीन साल से जर्जर हालत में है। इस मार्ग पर शहीद विजय सिंह पथिक सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल भी मौजूद है। एक हजार से अधिक छात्राएं रोजाना इस जर्जर मार्ग से स्कूल आती-जाती हैं। स्थानीय लोगों के का कहना है कि सड़क की हालत खराब होने के साथ मार्ग पर जलभराव और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.