Ghaziabad News: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, स्कूल से आ रही दो छात्राएं चोटिल
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर जर्जर मकान का छज्जा गिरने से स्कूल से घर लौट रही कक्षा नौ की दो छात्राएं चोटिल हो गईं। वहीं, छज्जे के नीचे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग पुलिस को सूचना देकर चोटिल छात्राओं को लेकर जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों छात्राओं काे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मकान की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए है। दिल्ली करावल नगर थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले अरुण का लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की राधा विहार कॉलोनी में 50 वर्ग गज का मकान है। पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई रवि के मुताबिक अरुण पत्नी शिवानी व पुत्र रिषी के साथ दिल्ली में रहते हैं और प्राइवेट नौकरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.