Ghaziabad News: जर्जर भवन और छज्जों की मरम्मत शुरू
गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में जर्जर भवन और छज्जों की मरम्मत का कार्य उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के निर्माण खंड-दो ने शुरू करा दिया है। भवन से सरियां बाहर निकलने और छज्जों के गिरने की घटनाओं से निवासी लंबे समय से चिंतित थे। मरम्मत कार्य शुरू होने पर निवासी ने खुशी व्यक्त की है। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अवनीश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत के लिए दो वर्षों से परिषद के खिलाफ शिकायत से लेकर प्रदर्शन और आंदोलन किए गए थे। इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल चार बार लखनऊ जाकर आवास आयुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा निवासियों ने हेलमेट मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया था। लगातार प्रयासों के बाद अब शुरू हुए कार्य पर निवासियों ने संतोष जताया है। भवन रखरखाव समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.