Ghaziabad News: जर्जर पुलिया की मरम्मत की मांग
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। अभयखंड-तीन से वैशाली सेक्टर-चार को जोड़ने वाली पुलिया की स्थिति जर्जर हो चुकी है। इससे लोगों को हादसे का डर सता रहा है। स्थानीय निवासी जितेंद्र पांडे ने बताया कि पुलिया पर बनी सुरक्षा दीवार जर्जर हो चुकी है। उनका कहना है कि इस पुलिया से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सुबह वैशाली मेट्रो स्टेशन जाने के लिए गुजरते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर निगम को शिकायत पत्र लिख पुलिया के मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.