Ghaziabad News: जर्जर खंभे से हादसे का खतरा
गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन के विक्रम एंक्लेव में ट्रांसफार्मर के जर्जर खंभे से हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के जेई को इसकी जानकारी देते हुए पोल को जल्द ठीक कराने या बदलने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक विक्रम एंक्लेव के 28 नंबर में लगा ट्रांसफार्मर पोल काफी समय से खराब हालत में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल की स्थिति को देखते हुए कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.