गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शालीमार गार्डन, इंदिरापुरम और वैशाली में निकली यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वैशाली सेक्टर-दो स्थित जगन्नाथ मंदिर से जगन्नाथ कल्चर सोसायटी की ओर से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शुरू हुई। यात्रा वैशाली के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई सेक्टर-तीन स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर यात्रा का समापन किया गया।रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष लगाए और भजनों पर नाचते-गाते भगवान का गुणगान किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद का वितरण किया। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर में भगवान जगन्न...