गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में जमीन के सौदे के नाम पर करीब 80 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। सादतनगर इकला निवासी पीड़ित ने चार लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, 90 लाख रुपये में 75 सौ वर्ग गज जमीन का इकरारनामा कराकर 45 लाख रुपये लिए गए। इसके बाद जमीन के विकास में करीब 50 लाख रुपये खर्च कराए गए। बाद में जमीन का हिस्सा दूसरे लोगों को बेचने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सादतनगर इकला गांव में रहने वाले विजेंद्र शर्मा ने डीसीपी ग्रामीण को दी शिकायत में बताया कि 27 जून 2023 को ग्राम मसूरी स्थित 7500 वर्ग गज जमीन का सौदा ओमबीर सिंह से हुआ था। जमीन की कीमत 90 लाख रुपये तय हुई और उपनिबंधक कार्यालय में पंजीकृत इकरारनामा कराया गया। इसक...