Ghaziabad News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की हालत गंभीर
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दौसा बंजारपुर में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने फावड़े से वार कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव दौसा बंजारपुर निवासी प्रवीण कुमार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार सुबह एक पक्ष उक्त भूमि पर निर्माण कार्य करने लगा। जब दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने प्रवीण पर फावड़े से हमला कर दिया।आरोप है कि दबंगों ने प्रवीण के हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब प्रवीण को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.