Ghaziabad News: जनपद में 25 किलोमीटर की लंबाई वाले फीडर दो हिस्सों में बांटे जाएंगे
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जिले में विद्युत आपूर्ति और बेहतर करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने 25 किलोमीटर की लंबाई वाले फीडर दो हिस्सों में बांटने का निर्णय लिया है। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से तीनों जोन में सर्वे कराया जा रहा। जनपद में 1092 फीडर हैं। लगभग 5025 किलोमीटर लंबी लाइन है। जोन-एक में 628 किलोमीटर, जोन-दो में 3520 किलोमीटर और जोन-तीन में 877 किलोमीटर लाइन का नेटवर्क है। जोन-एक में 323, जोन-दो में 332 और जोन-तीन में 437 फीडर हैं। जनपद में ऐसे कई फीडर हैं, जिनकी एक स्थान से दूसरे स्थान तक की दूरी 25 किलोमीटर से ज्यादा है। एक फीडर से बड़ी आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। फीडर में खराबी आने पर पूरा इलाका प्रभावित रहता है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.