गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद में करीब पौने चार लाख पुराने वाहन हैं, लेकिन इस साल जनवरी से अगस्त तक महज 31,377 वाहनों को स्क्रैप किया जा सका है। परिवहन विभाग की शिथिल कार्रवाई के चलते अब तक कुल 47 पुराने वाहनों को जब्त कर स्क्रैप सेंटर भेजा जा सका है।

स्क्रैप सेंटर की गतिविधियां परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त तक जिले के पांच अधिकृत स्क्रैप सेंटर में 31,377 पुराने वाहन स्क्रैप हुए। इनमें मोरटा स्थित सरल ऑटो स्क्रैप सेंटर में सबसे अधिक 8,799 वाहनों को स्क्रैप किया गया। मैनापुर के सेवन स्टार स्क्रैप सेंटर में 19,329 वाहन स्क्रैप हुए। इसके अलावा बंथला के एसएस एंटरप्राइजेज में 313, लोनी के वाईजीए ऑटो स्क्रैप सेंटर में 2,590 और आरआर स्विफ्ट सेंटर में 346 वाहनों को स्क्रैप किया गया। ये...