गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की टीम ने गुरुवार को जनपद की शत्रु संपत्ति की समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों ने शत्रु संपत्तियों के संरक्षण और निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक की संबंधित जानकारी बैठक में गृह मंत्रालय शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के निदेशक विनीत नायर, लखनऊ शाखा के उपसचिव राजेंद्र कुमार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के पर्यवेक्षक प्रशांत सिंह सैनी ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मामलों की प्रगति का जायजा लिया।

शत्रु संपत्तियों की स्थिति बैठक में विशेष रूप से तहसील मोदीनगर के सीकरी खुर्द गांव स्थित लगभग 600 बीघा बहुमूल्य शत्रु संपत्ति की वर्तमान स्थिति, संरक्षण, अभिलेखीय व्यवस्था और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ...