Ghaziabad News: छेड़छाड़ के विरोध पर युवती और भाई पर हमला
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। आरडीसी में भाई का जन्मदिन मनाकर लौट रही युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके भाई और साथियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरडीसी में रहने वाली युवती के मुताबिक वह आरडीसी स्थित एक निजी संस्थान में नौकरी करती हैं। उनके भाई समेत करीब दस लोग भी वहीं काम करते हैं। 30 सितंबर को भाई का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद वह अपने भाई के साथ पार्किंग में पहुंचीं। इसी दौरान वहां एक हुक्का बार का स्टाफ मौजूद था। आरोप है कि भाई बाइक निकाल रहा था, तभी वहां मौजूद एक युवक ने उनका का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद तीन अन्य युवक भी उन्हें जबरन अंधेरे की ओर खींचने लगे और उनके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर भाई बाइक छोड़कर मौके पर पहुंचा और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.