गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ शनिवार रात गांव कलछीना में छापा मारा। टीम ने तीन स्थानों से मावे के कुल पांच नूमने लिए और तीन क्विंटल मिलावटी मावा जब्त कर उसे नष्ट कराया। छापेमारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी अवधेश पराशर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शनिवार देर रात भारी पुलिस के बाद भोजपुर के गांव कलछीना पहुंची और वहां मावा बनाने वाली भट्टियों पर कार्रवाई की। अवधेश पराशर ने बताया कि टीम ने शहजाद,रिजवान और जुम्मा की भट्टियों पर छापा मारा। टीम ने यहां से मावे के कुल पांच नमूने लिए। यह भी पढ़ें- कार्रवाई: 455 किलो मावा और 65 किलो मिलावटी पनीर कराया नष्ट टीम ने एनालॉग मावे के शक में यहां से तीन क्विंटल मावा जब्त क...