Ghaziabad News: छात्र की मौत मामले में जांच कमेटी बनी
गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव त्योड़ी-7 बिस्वा में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर हुई किशोर की मौत मामले में रविवार को एसडीएम अजित सिंह राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिट्टी खनन रुकवाने की मांग की। उन्होने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कहीं। बता दें कि गांव त्योडी 7 बिस्वा निवासी आसिफ का 14 वर्षीय पुत्र युसूफ की शनिवार शाम को बारिश के पानी से भरे पांच फीट गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.