गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में नवकृति-डांडिया एवं बेस्ट सेलर शोडाउन का कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने लोकनृत्य और डांडिया की प्रस्तुतियों से समां बांधा। बीबीए प्रथम वर्ष के आर्यवीर चौधरी और द्वितीय वर्ष की राशि ने बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब जीता। बीसीए में आर्यन चौहान और अंशिका गौड़ विजेता रहे। आईटीएस ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा और यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा ने छात्रों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: छात्र डांडिया उत्सव पर जमकर झूमे यह भी पढ़ें- Deoria News: डांडिया में रंग-बिरंगे परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...