Ghaziabad News: छात्रों ने नेतृत्व कौशल सीखा
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। डासना स्थित डीपीएसजी इंटरनेशनल में दो दिवसीय स्टूडेंट काउंसिल लीडरशिप रेडीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. तनुश्री शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कैप्टन, प्रीफेक्ट एवं वार्डन जैसी विभिन्न नेतृत्व भूमिकाओं से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित गतिविधियों में भाग लेते हुए संघर्ष समाधान, संकट प्रबंधन, प्रभावी संवाद एवं निर्णय-निर्माण जैसे कौशलों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। विभिन्न नेतृत्व भूमिकाओं के लिए 90 दिवसीय कार्य योजनाएं भी तैयार कीं। विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी गतिविधियों का अवलोकन किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.