गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एमएम डिग्री कॉलेज के छात्रों ने आरक्षण विरोधी आंदोलन में जान गंवाने वाले युवराज सिंह और संजय कौशिक की याद में शनिवार को जुलूस निकाला। छात्रों ने राज चौपला को शहीद स्थल घोषित करने की मांग का ज्ञापन पालिकाध्यक्ष को दिया। इस मौके पर अनुराग प्रधान,संजय कौशिक, प्रियांशु सिंघल, विजय, शुभम शर्मा, विकास कश्यप, विशाल नेहरा, संजय, कौमिक, ऋषभ, पिंकल और राहुल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...