Ghaziabad News: छात्रों ने किया भारत दर्शन
गाज़ियाबाद, नवम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के तहत कक्षा छह से ग्यारहवीं तक के 115 विद्यार्थियों के लिए राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड की आठ दिवसीय शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में छात्रों ने आमेर किला, चित्तौड़गढ़, स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, वन अनुसंधान संस्थान, सेब के बाग और नैनी झील का भ्रमण किया। छात्रों ने प्रकृति संरक्षण, जैविक खेती और जल स्रोतों के महत्व को भी समझा। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन ओम पाठक और प्रधानाचार्या प्रीति वासन ने कहा कि ऐसी यात्राएं सांस्कृतिक समझ मजबूत करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.