गाज़ियाबाद, नवम्बर 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में जिला यातायात पुलिस ने पीजीडीएम और एमबीए के 2026-28 बैच के छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। टीम ने छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की सलाह दी। इस दौरान सड़क पर अनुशासन और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के महत्व के बारे में भी छात्रों को बताया। पुलिस की टीम ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी और उन्हें दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...