गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने भोजपुर स्थित दयावती मोदी जूनियर हाई स्कूल में सोमवार को शैक्षणिक सामग्री बांटी। क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। वहीं शिक्षकों को बरसाती बांटी। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन निधि गौड़ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना संस्था की प्राथमिकता है। इस दौरान सचिव रोटेरियन पुष्कर गोयल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...