Ghaziabad News: छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए
गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को ध्वजारोहण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा पट्टियां आदि वितरित की और उन्हें देशप्रेम और राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर और चेयरमैन सरदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, आन-बान-शान और लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, अजय चोपड़ा आदि भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अरर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.