गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित मेवाड़ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया। 'प्रेम देना है' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सच्चे प्रेम, आत्मचिंतन, भावनात्मक दृढ़ता और जीवन-मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेवाड़ कॉलेज, ब्रह्माकुमारीज और कर्मा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया। निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। ब्रह्माकुमारीज दिल्ली-एनसीआर यूथ विंग की जोनल कोऑर्डिनेटर बीके अनुसूया दीदी ने प्रेम की शुरुआत स्वयं से विषय पर विचार रखे। बीके रोहित भाई ने संबंधों में प्रेम की भूमिका बताई। कविनगर केंद्र की बीके राजेश दीदी ने सदैव मुस्कुराते रहने का संदेश दिया। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने वक्ताओं...