Ghaziabad News: छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी किशोर पकड़ा
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर बंधक बना कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है। बता दे कि 11 जुलाई की रात नौ बजे छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 12 जुलाई दोपहर दो बजे वह अपने घर बदहवाश स्थिति में पहुंची। छात्रा ने परिजनों को बताया कि पड़ोसी गांव निवासी उसे अगवा कर ले गए और कमरे में बंधक बनाकर रखा। वहां उसने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करता था। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी। बुधवार को आरोपी को किशोर को पकड़ कर उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.