गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित तीनों छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश के लिए बालक और बालिकाओं के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है। आवेदन करने के लिए upsc.gov.in पर पंजीकरण कर अपने आवेदन कर सकते है। इसके अलावा विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से भी अपने आवेदन कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...