गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने बताया कि 27 अगस्त को वह घर की छत पर खड़ी थी। गली में एक ऑटो चालक ने उसे गंदे इशारे किए। वहीं, जब उसकी दो बहनों ने विरोध जताया तो उनके साथ अभद्रता की और मारपीट कर फरार हो गया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...