Ghaziabad News: छठ पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी-आरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च
गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स । छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंगलवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान स्टेशन के दोनों तरफ के सर्कुलेटिंग एरिया, सभी प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, सीढ़ियों और यात्रियों के आवागमन वाले अन्य स्थानों पर सघन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जीआरपी गाजियाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिसोदिया और सहायक सुरक्षा आयुक्त डीके चौहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च हुआ। इसमें जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज चौधरी और आरपीएफ इंस्पेक्टर अब्दुल लतीफ के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.