गाज़ियाबाद, नवम्बर 6 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित गोल पार्क में छठ घाट की मरम्मत कराई जाएगी। क्षेत्रीय पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने शुक्रवार को मरम्मत कार्य शुरु कराया। उन्होंने बताया कि नगर निगम छठ घाट परिसर में नई इंट्रलॉकिंग टाइल्स लगाएगा। इसके अलावा परिसर में जरूरी मरम्मत और विकास कार्य भी कराए जाएंगे। इससे छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्य शुरू होने पर पूर्वांचल कल्याण समिति के सदस्यों ने पार्षद का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनका आभार जताया। इस मौके पर समिति के संरक्षक केएन सिंह, राजाराम, महासचिव हर्षित नारायण, कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानंद, तपेश्वर, शेषराम, देवकीनंदन, अमरेश और प्रमोद सहित कई सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: छठ को ले शहर के ...