Ghaziabad News: चोर से तीन मोबाइल बरामद
गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले चोर को जांच के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे से घर से चोरी किए गए तीन मोबाइल बरामद हुए। लोनी थाना पुलिस शुक्रवार को रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सूचना पर एक युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद हुए। मोबाइल के बारे में पूछने पर युवक संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी थाना लोनी बताया। आरोपी ने रूपनगर कॉलोनी स्थित एक घर से तीनों मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.