गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में चोरों ने रविवार देर रात पेंट और सेनेटरी के सामान की दुकान की छत तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित को सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली की गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले अभिनव यादव की गुलाब जौहरी मेट्रो स्टेशन के पास पेंट और सेनेटरी के सामान की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह रविवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे। अगले दिन सोमवार सुबह नौ बजे दुकान खोलने पर उन्हें चोरी होने का पता चला। चोरों ने दुकान में रखी पीतल की टोंटियां, पीतल की फिटिंग का सामान, मंदिर में रखी चांदी की गणेश, लक्ष्मी की प्रतिमा और गल्ले में रखे तीन हजार रुपये चोरी कर लिए।...