गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए राहगीरों के मोबाइल चोरी करते थे। इसके बाद चोरी किए गए मोबाइल को सस्ते दामों में बेचकर मिलने वाले रुपये से नशे का सामान खरीदते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज त्यागी और अमिश उर्फ भानू के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...