Ghaziabad News: चोरी की बाइक से झपटमारी करने वाले दो गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने चोरी की बाइक से मोबाइल झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रविवार देर रात क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में तैनात उपनिरीक्षक असद अली पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 12:44 बजे टीम चित्रावन सोसाइटी के पास पहुंची। इसी दौरान शांति नगर की ओर से एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर चित्रावन सोसायटी से करीब तीन सौ मीटर आगे दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान शिव कुमार उर्फ पोला और शिवम के रूप में हुई। एसीपी के मुताबिक बाइक की जांच की तो उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली।पूछताछ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.