गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: ट्रांस , अक्षय अग्रवाल शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ झपटमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस शालीमार गार्डन क्षेत्र में गंदे नाले की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनस निवासी गरिमा गार्डन बताते हुए बाइक चोरी की होना बताया। बाइक मई में नेहरू नगर से चोरी की गई थी। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की बाइक के जरिए वह राह चलते लोगों से मोबाइल और पर्स झपटता है और उनसे मिले रुपये से नशा करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...