Ghaziabad News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी दबोचा
गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात ग्रीन बेल्ट के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शिप्रा रिवेरा की ओर से एक युवक बाइक लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मकनपुर निवासी हनी के रूप में बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.