Ghaziabad News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सिहानी गेट पुलिस बुधवार को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक चोरी की बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सलमान उर्फ डकारू बताया। उसके खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती और चोरी के कुल नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.