Ghaziabad News: चोरी की बाइक और तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बागपत के सुजरा गांव निवासी 21 वर्षीय विपिन है। उसने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की थी। तमंचा गांव के पास रहने वाले एक व्यक्ति खरीदा था। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- Bareily News: तमंचा बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.